महंत दिग्विजयनाथ पार्क को तीन हिस्सों में बांटा गया है। नौकायन की ओर पार्किंग बनाई गई है। ठीक उससे सटे त्रिकोण आकार का पाथ वे बनाया जा रहा है। इसके बीच में ओपेन जिम है और बच्चों के खेलने की भी व्यवस्था की गई है। तीसरे हिस्से में मुख्य पार्क हैं, जहां कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे।
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पार्क की दीवारों पर म्यूरल पेंटिंग के जरिए ब्रम्हलीन महंत दिग्विजयनाथ की जीवन यात्रा दिखाई पड़ रही है। पार्क की खूबसूरती के लिए ऑर्नामेंटल लाइटें लगाई गई हैं। किड्स जोन के साथ ही ओपन जिम तैयार किया गया है। गाड़ियों को पार्क करने के लिए बड़ी पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।