फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: छात्रवृत्ति पाने आखिरी मौका आज, ऐसे कर आवेदन

Wed, 05 Oct 2022 07:31 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्थानीय निकाय की कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने कक्षा सातवीं की परीक्षा 55 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की है। उनके परिवार की समस्त श्रोतों से आय 3.5 लाख है। ऐसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
scholarship - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी समय सीमा पांच अक्तूबर को समाप्त हो रही है। अगर, अभी तक आप ने आवेदन नहीं किया है तो www.entdata.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। सफल विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने तक प्रत्येक महीने एक-एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन

राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्थानीय निकाय की कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने कक्षा सातवीं की परीक्षा 55 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की है। उनके परिवार की समस्त श्रोतों से आय 3.5 लाख है। ऐसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

इस परीक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय, प्राइवेट विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी अर्ह नहीं हैं। ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा समाप्त होने के बाद 6 से 8 अक्तूबर तक आवेदन पत्र में संशोधन कराया जा सकेगा। परीक्षा छह नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें