प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचातय सदस्य के बाद अब 20 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी शपथ दलाई जाएगी। पहले ब्लॉक प्रमुख शपथ लेंगे फिर वे क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इस संबंध में पंचायजीराज निदेशालय की तरफ से निर्देश जारी हो गए हैं और जिले स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कर फाइल डीएम को भेज दी गई है। रविवार या सोमवार तक क्षेत्र पंचायतों का गठन हो जाएगा। इसके बाद 20 जुलाई को सुबह 11 बजे स दो बजे के बीच उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम जिले के 20 ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित होगा। ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारी नामित किए जा रहे हैं। इनमें ज्यादातर एसडीएम होंगे। ब्लॉक प्रमुख, शपथ लेने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य को शपथ दिलाएंगे।
ब्लॉक - ब्लॉक प्रमुख
कैंपियरगंज -अश्विनी जायसवाल
कौड़ीराम -नीता सिंह
खजनी- अंशु सिंह
खोराबार- शिव प्रसाद जायसवाल
गगहा- शिवाजी चन्द
गोला- कुशमावती देवी
चरगांवा- वंदना सिंह
जंगल कौड़िया- ब्रजेश यादव
पाली - शशि प्रताप सिंह सैंथवार
पिपराइच- जनार्दन जायसवाल
पिपरौली - दिलीप कुमार यादव
ब्रह्मपुर -सुमन यादव
बांसगांव -लालमति देवी
भटहट- रेखा सिंह सैंथवार
भरोहिया- ओबीसी सुनीता सिंह
सरदारनगर - शशिकला यादव
सहजनवां- कंवलदीप चौहान
बेलघाट -पूजा सिंह
बड़हलगंज- रामाशीष राय
उरुवां - प्रभावती देवी