फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में 86 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी शोध पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी।
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को शोध पात्रता परीक्षा-2025 (रेट) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। पहले दिन दोनों पालियों में मिलाकर कुल 86 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय स्थित तीन केंद्रों पर सुबह और शाम की पाली में 10-10 विषयों की परीक्षा संपन्न हुई। शेष 26 विषयों की परीक्षा शनिवार को होगी। शाम की पाली में एक अभ्यर्थी को मोबाइल के साथ परीक्षा केंद्र में पकड़ा गया। कार्रवाई करते हुए नियंता मंडल ने मोबाइल जब्त कर लिया।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता से समझौता करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था का जायजा लिया और अभ्यर्थियों से संवाद कर उनकी प्रतिक्रियाएं जानीं।
विज्ञापन



अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी होंगे परिणाम
रेट-2025 के परिणाम जारी करने को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीडीयू प्रशासन की कोशिश है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में परिणाम जारी कर दिए जाएं। परिणाम और उत्तर कुंजी एक साथ जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें