फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रामगढ़ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल में शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला रोइंग कैंप की शुरुआत हुई। पहले दिन खिलाड़ियों ने रामगढ़ताल की लहरों पर बोट दौड़ाई और अभ्यास किया। यह कैंप जापान में सितंबर में आयोजित होने वाली एशियाई रोइंग चैंपियनशिप के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

कैंप का उद्घाटन गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पुष्पराज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय रोइंग के भविष्य के लिए यह कैंप एक मील का पत्थर साबित होगा, जहां से महिला खिलाड़ी देश के लिए गौरव हासिल करने की राह चुनेंगी। उत्तर प्रदेश में इस स्तर के कैंप का आयोजन न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा, बल्कि राज्य को ''''वाटर स्पोर्ट्स'''' के वैश्विक मानचित्र पर भी मजबूती से स्थापित करेगा।
रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव शुभाशीष मुखर्जी ने कहा कि इस कैंप का मुख्य लक्ष्य महिला खिलाड़ियों की तकनीक, स्टैमिना और टीम वर्क में सुधार करना है ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक की संभावनाओं को बढ़ाया जा सके। उन्हाेंने कहा कि गोरखपुर के रामगढ़ताल की भौगोलिक स्थितियां तैयारी के लिए अनुकूल हैं। टीम प्रबंधन का ध्यान विशेष रूप से ''''टाइमिंग'''' और ''''वाटर कोआर्डिनेशन'''' पर रहेगा।
विज्ञापन

संचालन करते हुए रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा व सचिव, यूपी रोइंग एसोसिएशन ने बताया कि जापान में होने वाले 20वें एशियाई खेल (आइची-नागोया 2026) की तैयारियों के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से संचालित यह प्रशिक्षण शिविर विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है।
यूपी रोइंग एसोसिएशन की चयन समिति के चेयरमैन आदित्य मिश्रा ने पहली बार यूपी को नेशनल रोइंग कैंप की मेजबानी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की लीगल कमेटी के चेयरमैन राकेश शुक्ला, उपाध्यक्ष राहुल राणा, गोरखपुर मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, अमित बथवाल, कोच राजेश कुमार, ममता जेना, अशोक कुमार और बीके पाल आदि मौजूद रहे।




इन महिला खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण

शिविर में किरण (हरियाणा), मृणमयी सालगांवकर (महाराष्ट्र), रुक्मणी और विंध्या शंकर (मध्य प्रदेश), बी आनंदी व किरण देवी (एआईपीसीबी/मेघालय), अश्वनी कुमारन, सानिया कृष्णन, अन्ना हेलन, हिमा टी, एंजेल मैरी (केरल), मोनिका बदोरिया व अंशिका भारती (ओडिशा) शामिल हैं।
विज्ञापन




बोलीं खिलाड़ी

गोरखपुर में आकर अच्छा लग रहा है। देश के लिए रोइंग में मेडल लाने के लिए अगले पांच महीने तक हम सभी अभ्यास करेंगे।
अश्वनी कुमारन, केरल


एशिया चैंपियनशिप में देश के लिए मेडल लाना ही एकमात्र लक्ष्य है। इसके लिए हम यहां जमकर अभ्यास करेंगे और देश के लिए मेडल जीतेंगे।
किरन देवी, मेघालय


यहां रामगढ़ताल के साथ ही वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स भी अच्छा है। अन्य जगहों से बेहतर यहां अभ्यास होगा। पहली बार यूपी में आकर अच्छा लग रहा है।
सानिया कृष्णन, केरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें