मुख्यमंत्री एवं गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दोपहर में गोरखपुर आएंगे। पालीटेक्निक कॉलेज के मैदान में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद वह महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह के आवास पर जाएंगे। इसके बाद मंदिर जाकर आंवले के पेड़ के नीचे भोजन करेंगे। फिर कार्यक्रम में शामिल होेने के लिए सर्किट हाउस जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मंडल की कई सड़कों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होना है। गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि सीएम प्रो. यूपी सिंह के आवास पर जाकर उनका हालचाल जानेंगे। प्रो. सिंह कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं।