फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: आज व 28 को जाएगी गोरखपुर-पनवेल स्पेशल

Sat, 24 Apr 2021 10:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

रेल प्रशासन ने 02538/02537 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल तथा 09165/09166 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद ट्रेन का अतिरिक्त ठहराव पोखराया स्टेशन पर करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 05191/05192 गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल के संचलन अवधि का विस्तार किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक 05191 गोरखपुर-पनवेल ग्रीष्मकालीन स्पेशल 24 एवं 28 अप्रैल को गोरखपुर से तथा 05192 पनवेल-गोरखपुर स्पेशल 26 एवं 30 अप्रैल को गोरखपुर से चलाई जाएगी। ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित रेल संरचना, मार्ग, ठहराव एवं समय पर चलेगी। इन रेलगाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

विज्ञापन


पोखराया स्टेशन पर दो ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ा
रेल प्रशासन ने 02538/02537 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल तथा 09165/09166 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद ट्रेन का अतिरिक्त ठहराव पोखराया स्टेशन पर करने का निर्णय लिया है। 26 अप्रैल से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 02538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल पोखरायां में रात 9.29 बजे पहुंचकर 9.31 बजे छूटेगी।

इसी प्रकार गोरखपुर से 26 अप्रैल से जानेवाली 02537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पोखरायां रात 2.41 बजे पहुंचकर 2.43 बजे छूटेगी। एक जून से अहमदाबाद के लिए जानेवाली 09165 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल पोखरायां रात 8.43 बजे पहुंचकर 7.45 बजे छूटेगी। इसी प्रकार दरभंगा से एक जून से प्रस्थान करने वाली 09166 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पोखरायां रात 2.08 बजे पहुंचकर 2.10 बजे छूटेगी।      
विज्ञापन


विभिन्न तिथियों में तीन जोड़ी डेमू निरस्त
परिचालन की दिक्कतों के चलते रेलवे प्रशासन ने डेमू ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में निरस्त करने का निर्णय लिया है। 05033/05034 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल 24 अप्रैल से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी। 05375/05376 गोरखपुर-गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल 24 एवं 25 अप्रैल को नहीं जाएगी। 05377/05378 गोरखपुर-नौतनवां-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल 24 एवं 25 अप्रैल को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें