फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कोविशील्ड वैक्सीन की आज मिलेगी 33 हजार डोज, क्लस्टर महाअभियान पर रोक बरकरार

Sat, 03 Jul 2021 08:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

20 ब्लॉकों में एक जुलाई से चलना था क्लस्टर महाअभियान।
विज्ञापन
कोविशील्ड - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड वैक्सीन की किल्लत के बीच राहत भरी खबर है। गोरखपुर जिले को शनिवार यानी आज 33 हजार कोविशील्ड वैक्सीन के डोज मिल जाएंगे। लेकिन इसके बाद भी क्लस्टर महाअभियान नहीं चलाया जाएगा। जबकि एक जुलाई से ही 20 ब्लॉकों में क्लस्टर महाअभियान के तहत 150 से अधिक बूथों पर टीकाकरण होना था। महाअभियान के तहत टीकाकरण न होने की वजह से विभाग लक्ष्य के सापेक्ष 40 से 50 प्रतिशत ही टीका लगवा पा रहा है। जबकि जुलाई माह में करीब 20 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य विभाग को मिला हुआ है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले में 21 जून से क्लस्टर अभियान की शुरुआत सात ब्लॉकों से शुरू की गई। हर दिन 25 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष प्रतिदिन 28 से 32 हजार लोगों को टीका लग रहा था। 

पांच दिनों तक चले अभियान में करीब डेढ़ लाख लोगों को टीका लगाया गया। इसके बाद लगातार टीके की कमी बरकरार है। हर दिन महज सात से आठ हजार लोगों को ही टीका लग पा रहा है। ऐसे में विभाग लक्ष्य को पूरा नहीं कर पा रहा है। 
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि आज 33 हजार डोज कोविशील्ड के मिल जाएंगे। इसके बाद बूथों की संख्या सोमवार को बढ़ाई जाएगी। अभी क्लस्टर महाअभियान पर रोक बराकरार रहेगी।  

12961 ने लगवाया कोविड का टीका
वैक्सीन की कमी के बीच शुक्रवार को जिले में शहर से लेकर गांव तक में 50 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 12691 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया है। इनमें 9536 को पहली डोज और 3155 को दूसरी डोज लगाई गई है। वैक्सीन के लिए सबसे अधिक भीड़ जिला अस्पताल के दोनों बूथों पर रही। इन बूथों पर लोग सुबह नौ बजे से ही लाइन में लग गए थे। डॉ एनके पांडेय ने बताया कि शनिवार को भी करीब 50 बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें