फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तिरंगा महोत्सव आज, कई स्पर्धाओं का होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले तिरंगा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देशभक्ति एवं राष्ट्र गौरव की भावना से ओत-प्रोत यह आयोजन बुधवार को उद्योग चौक स्थित बालाजी लॉन में होगा। महोत्सव में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा सेल्फी प्वाइंट सहित अनेक आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उक्त जानकारी जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव में वंदे मातरम् की 150वीं जयंती के अवसर पर वंदे मातरम् गान पर आधारित विशेष चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके माध्यम से वंदे मातरम् के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्रीय चेतना में इसके योगदान और स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका को प्रदर्शित किया जाएगा। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा विशेष तिरंगा प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
इसके अतिरिक्त सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायतीराज सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉल के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वरोजगार, ग्रामीण आजीविका, स्थानीय उत्पादों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जाएगी। आकर्षक तिरंगा सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं स्वतंत्रता दिवस, वंदे मातरम् एवं राष्ट्रभक्ति सहित विभिन्न थीम पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर देशभक्ति का संदेश देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें