22 दिनों तक एजेंट ने तीनों को एक कमरे में बंद रखा। फिर तीन युवकों से पैसा लेने के बाद पासपोर्ट देकर छोड़ दिया। युवक घर से रुपया मंगवाकर किसी तरह वापस घर पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद गुलरिहा पुलिस महराजगंज के तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
गोरखपुर मंडल में करोड़ों की ठगी करने वाला राजेश दबोचा गया
गोरखपुर मंडल के जिलों के युवा बेरोजगारों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले राजेश सिंह को पुलिस ने शुक्रवार सुबह छतरहिया मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कैंट पुलिस ने 18 मई को ठगी का शिकार हुए झंगहा के करही निवासी राजेश पासवान की तहरीर पर केस दर्ज किया था।
जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश भेजने के नाम पर रुपये ऐंठने के बाद कंप्यूटर से फर्जी वीजा तैयार कर थमा देता था। एयरपोर्ट पर जाने पर युवाओं को जालसाजी की जानकारी होती थी। आरोपी महराजगंज जिले का गैंगस्टर अभियुक्त भी है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।