मऊ जनपद के रईसा थाना कोपागंज निवासी अनिल कुमार राय की पत्नी मधुबाला हाटा बाजार अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पर बेसिक हेल्थ वर्कर पद पर तैनात हैं। करवल मझगांवा में राधिका महाविद्यालय के बगल में मकान बनवाकर वह परिवार संग रहते हैं। उनकी तीन संतानों में बड़ी बेटी गरिमा राय प्राथमिक स्कूल में टीचर हैं।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, बोले- पीड़ित की मदद में न हो विलंब
दूसरे नंबर की बेटी गार्गी राय मेडिकल की पढ़ाई करने रूस गई थी। बेटा सुयश हरियाणा की एक निजी कंपनी में काम करते हैैं। परिजनों के मुताबिक माता-पिता की लाडली गार्गी राय शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल थी। माता पिता को शुरू से ही उसको डॉक्टर बनाने का सपना पाल रखे थे। बीटीसी प्रशिक्षण करने के साथ वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
वर्ष 2019 में वह एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए उसने रूस के वोरोनेश स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में लिया। वहां एमबीबीएस का कोर्स पांच साल दस महीने का होता है। गार्गी अंतिम वर्ष में थी। तबीयत खराब होने पर उसने जब चेकअप कराया तो डॉक्टरों ने उसके पेट का ऑपरेशन किया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।