फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, एक की पहचान में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- तरकुलवा थाना क्षेत्र निवासी दो युवकों ने सड़क हादसे में गंवाई जान
विज्ञापन

- शहर के मेहड़ा पुरवा में अज्ञात युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में बुधवार को अलग-अलग सड़क हादसों में प्राइवेट शिक्षक समेत तीन युवकों की मौत हो गई। इसमें एक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। दो युवक तरकुलवा थाना क्षेत्र के बजरिया और पिपरहिया गांव निवासी बताए जाते हैं।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मेहड़ा पुरवा में सड़क हादसे में मारे गए युवक (36) की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान में जुटी हुई है।
दूसरी तरफ से तरकुलवा थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी एक प्राइवेट स्कूल शिक्षक की मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। शिक्षक बाइक से घर से फाजिल नगर जा रहा था। सुबह राहगीरों ने शव सड़क पर पड़ा देख कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल कर रही है़।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी विवेक पांडेय (38) पुत्र स्व. हरिशचंद्र पांडेय अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। वह फाजिल नगर कस्बे में किराए के मकान में परिवार के साथ रहकर पावा पब्लिक स्कूल बड़हरा में सपत्नीक शिक्षक थे। गांव के मकान में अक्सर ताला रहता है।
विवेक मंगलवार को बंजरिया गांव आए थे। गांव में लोगों से मिलने-जुलने के बाद वह बाइक से करीब दस बजे रात्रि फालिज नगर के लिए रवाना हो गए। वह बघौचघाट-पचरुखिया मार्ग की नहर पटरी पर कब्रिस्तान के पास तक पहुंचे थे, कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर सिर के बल गिर गए। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। रात का वक्त होने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं हो पाई और न ही इलाज हो सका, जिससे विवेक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई। परिवार की इकलौती संतान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रागिनी व मां गीता देवी का रो- रोकर बुरा हाल है। पत्नी को इस बात का इल्म ही नहीं हो रहा कि उसके पति अब इस दुनिया में नहीं हैं। मां चीख- चीखकर लोगों से बोल रही है कि यही दिन देखने के लिए जिंदा हूं। मृतक की बेटी आस्था (14), गौरी (12) व बेटा अस्तित्व (8) के पापा-पापा की चीख सुनकर हर किसी की आंखें नम हो रहीं हैं। इस हृदय विदारक घटना से समूचे गांव में मातम फैला हुआ है़।

गन्ना का बीज लेने गए युवक की सड़क हादसे में मौत

- पड़ोस के गांव मठिया महावल जाते समय हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक युवक की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गन्ने का बीज लेने पड़ोस के गांव मठिया महावल जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस हादसे की खबर से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव निवासी उमेश चौहान (40) पुत्र स्व. राजमंगल चौहान बुधवार दोपहर में बाइक से गन्ना का बीज लेने थाना क्षेत्र के मठिया महावल गांव जा रहे थे। क्षेत्र के देउरवा-भरौटा मार्ग पर आरडीबी हाईस्कूल देउरवा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उनको सीएचसी कसया भेजवाया, जहां डाॅक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
इसकी खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बूढ़ी मां प्रभावती, पत्नी कांति देवी, बेटे आलोक, हिमांशु, बेटी राधा व अन्नू का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें