फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फोरलेन पर स्टंटबाजी करते तीन युवक गिरफ्तार, बाइक सीज

Mon, 20 Apr 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर स्टंटबाजी कर राहगीरों की जान जोखिम में डालने वाले तीन युवकों को गुलरिहा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान करते हुए उनकी बाइक सीज कर दी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवकों की पहचान मोनू निषाद (19), विपिन जायसवाल (18) और राजकुमार प्रजापति (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

तीनों युवक फोरलेन पर तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहे थे, जिससे राहगीरों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था। दरअसल, बीते बुधवार को सरैया क्षेत्र में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के मकान के सामने तीन बाइकों पर तीन-तीन युवक सवार होकर फोरलेन पर लगातार स्टंट करते हुए चक्कर लगा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे में चिलुआताल थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी पूजा (20) गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि सड़क पर स्टंटबाजी या यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें