उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार उनके पास चोरी की चार बाइक बरामद की है। पता चला है कि आरोपी अपने शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी करते थे।
पुलिस ने आरोपियों को बुधवार की सुबह छोटे काजीपुर स्थित पुराने एलआईयू ऑफिस के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के लहसड़ी गांव निवासी मुकेश कुमार, कैंट के रुस्तमपुर ढाला निवासी रविंद्र निषाद और कोतवाली के जगरनाथपुर निवासी विकास चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
सीओ कोतवाली वीपी सिंह और इंस्पेक्टर जयदीप वर्मा ने बताया कि बरामद बाइक को शाहपुर, चिलुआताल और कोतवाली इलाके से चोरी किया गया था। पकड़े गए आरोपित पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं।