फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: कोहरे की वजह से आपस में टकराए तीन वाहन, दो कारें क्षतिग्रस्त

Sun, 14 Jan 2024 12:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो महावीर छपरा।

सार

रूट डायवर्जन की वजह से ट्रक दूसरे लेने में जाने के लिए जैसे ही मुड़ा फोरलेन सड़क पर पड़ी मिट्टी में फंस गया। पीछे से आ रही एक कार ट्रक के पिछले हिस्से में टकरा गई और इसी तरह दूसरी कार कोहरे के कारण पहले वाली कार के पिछले हिस्से में टकराकर गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलीपार इलाके में शनिवार भोर में कोहरे की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे की सबसे बड़ी वजह कोहरे में निर्माण के चलते किया गया रूट डायवर्जन और उस पर रिफलेक्टर न होना है। संयोग अच्छा था कि किसी भी कार सवार को चोट नहीं आई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के ऊचगांव के पास सुबह करीब पांच बजे सांकेतिक चिह्न ना होने, कोहरा व रूट डायवर्जन की वजह से एक ट्रक और पीछे से दो कार आपस में टकरा गए। जिसमें दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रूट डायवर्जन की वजह से ट्रक दूसरे लेने में जाने के लिए जैसे ही मुड़ा फोरलेन सड़क पर पड़ी मिट्टी में फंस गया। पीछे से आ रही एक कार ट्रक के पिछले हिस्से में टकरा गई और इसी तरह दूसरी कार कोहरे के कारण पहले वाली कार के पिछले हिस्से में टकराकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें