फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शराब के नशे में सीएचसी पहुंचे तीन मनबढ़, स्वास्थ्यकर्मियों को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार रात शराब के नशे में पहुंचे तीन मनबढ़ों ने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों और सुरक्षा गार्डों के साथ अभद्रता की। खुद को यूट्यूबर बताकर कर्मचारियों से उनकी कमाई में हिस्सा मांगा। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान-माल की धमकी दी और फरार हो गए। सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक ने सहजनवां थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रभारी अधीक्षक सुनील कुमार के मुताबिक, 13 नवंबर की रात करीब नौ बजे इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक डॉ. रंजन दुबे, फार्मासिस्ट कपिलदेव, वार्ड बॉय जय गोविंद पांडेय और सुरक्षा गार्ड अजीत सिंह ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक अपने दो साथियों के साथ शराब के नशे में अस्पताल पहुंचा और कर्मचारियों से अभद्रता करने लगा। आरोप है कि उसने खुद को यूट्यूबर बताते हुए कहा कि कर्मचारी जितना पैसा कमाते हैं, उसमें से उसे हिस्सा देना होगा। तीनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। कर्मचारियों ने उन्हें बाहर जाने को कहा तो वे सुरक्षा गार्डों को भी जान-माल की धमकी देने लगे। इसके बाद तीनों वहां से भाग निकले।
प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 को भी सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें