फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: रेलवे ट्रैक के पास चढ़ा बाढ़ का पानी, तीन ट्रेनें निरस्त

Tue, 11 Oct 2022 10:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पूर्वोत्तर रेलवे के आनंदनगर-गोंडा रेलखंड पर गैंजहवा-कौआपुर स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक के पास बाढ़ का पानी आने के चलते मंगलवार को चलने वाली तीन ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। सात ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया गया, जबकि नौ ट्रेनों को बीच रास्ते से ही संचालित किया गया।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के आनंदनगर-गोंडा रेलखंड पर गैंजहवा-कौआपुर स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक के पास बाढ़ का पानी आने के चलते मंगलवार को चलने वाली तीन ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। सात ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया गया, जबकि नौ ट्रेनों को बीच रास्ते से ही संचालित किया गया। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।

विज्ञापन


आज निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें

  • 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस
  • 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस
  • 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस

शार्ट टर्मिनेशन व शार्ट ओरिजिनेशन

  • नकहा जंगल से 10 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 15081 नकहा जंगल-गोमतीपुर एक्सप्रेस बढ़नी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट की गई।
  • नकहा जंगल से 10 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 05375 नकहा जंगल-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी बढ़नी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट की गई।
  • गोरखपुर से 11 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 05447 गोरखपुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी बढ़नी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी।
  • गोरखपुर से 11अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 05375 गोरखपुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी  बढ़नी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी।
  • गोरखपुर से 11 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 05447 गोरखपुर-सुभागपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी बढ़नी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी।
  • गोंडा से 10 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 05448 गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी बढ़नी स्टेशन से चलाई गई।
  • गोंडा से 11 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 05376 गोंडा-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी बढ़नी स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • गोंडा से 11 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 05376 गोंडा- गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी बढ़नी से चलाई जाएगी
  • सुभागपुर से 11 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 05448 सुभागपुर-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी बढ़नी से चलाई जाएगी।


 

विज्ञापन

बस्ती-गोंडा के रास्ते चलीं ये ट्रेनें

  • ऐशबाग से 10 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस
  • कटिहार से 10 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस
  • मैलानी से 10 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 15010 मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस
  • गोरखपुर से 10 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस
  • गोरखपुर से 11 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
  • आनंद विहार टर्मिनस से 10 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 12572 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस
  • गोरखपुर से 11 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें