फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: थाने में युवक को सिपाहियों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर हुए निलंबित

Thu, 09 Jan 2020 01:15 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया (मदनपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर थाने में बुधवार को एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। एसपी ने मामले की जांच सीओ रुद्रपुर से कराई। रात में एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


महेन निवासी सुमित गोस्वामी को मदनपुर पुलिस बुधवार की दोपहर पकड़कर थाने ले गई। थाने में उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। युवक उनसे मिन्नतें करता रहा, लेकिन पिटाई करने वाले सिपाही लगातार मारते रहे।  किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी एसपी को दी गई।

वीडियो देखने के बाद एसपी ने सीओ रुद्रपुर दिनेश सिंह यादव को मौके पर जांच के लिए भेजा। जांच में मामला सही पाया गया। उनकी रिपोर्ट के आधार पर हेड कांस्टेबल लाल बिहारी कांस्टेबल चंद्रमौलेश्वर सिंह और डायल 112 के सिपाही जितेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


महेन गांव के रहने वाले पीड़ित सुमित सुमित गोस्वामी की तहरीर पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी है। एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्र ने बताया की तीनों को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ केस दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें