फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: देवरिया में शादी से लौट रही गाड़ी नाले में गिरी, तीन की मौत, दो घायल

Mon, 07 Dec 2020 04:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
नाले में डूबी गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है एक गाड़ी में पांच लोग सवार होकर अपने रिश्तेदार की शादी से लौट रहे थे। इस बीच उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे नाले में गिर गई। इस घटना में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो घायलों को स्थनीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार दोपहर 12 बजे की है।

विज्ञापन


बता दें कि एकौना थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की बेटी की रविवार को शादी थी। बरात प्रयागराज से आई थी। जिसमें उनके रिश्तेदार भी शामिल थे। अधिकांश बराती सुबह निकल गए। बरात की विदाई कराकर दिन में 12 बजे पांच लोग कार में सवार होकर अपने घर को निकले।

खोपा गांव के आगे पचरुखा मोड़ पर कार के सामने कोई पशु आ गया। इससे गाड़ी चला रहे शख्स ने नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क के किनारे नाले में चली गई। गाड़ी पूरी तरह से पानी में डूब गई। घटना की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शीशा तोड़कर गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

गाड़ी का शीशा तोड़कर बचाई गई जान

जिसमें गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे आनंद पटेल (28) पुत्र दीनानाथ पटेल निवासी भैसहा कुसम्ही बाजार, थाना खोराबार, जिला गोरखपुर, विश्वनाथ सिंह (52) निवासी करहकोल, थाना एकौना और कैलाश पटेल (62) निवासी जयंतीपुर कौड़ीराम, जिला गोरखपुर की मौत हो गई ।

गाड़ी में सवार मृतक आनंद के भाई अतुल पटेल और पिता दीनानाथ पटेल की जान बच गई। कार सवार मृतकों की जान पानी में डूबने से हुई। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में कराया गया। मौके पर सीओ अंबिका प्रसाद और कोतवाल जितेंद्र कुमार टंडन फोर्स के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें