प्रचार-प्रसार के अभाव में कृषि विभाग की योजनाएं दम तोड़ रही हैं। सबसे बुरा हाल पीएम कुसुम योजना का है। शासन ने इस योजना के तहत देवरिया जिले के 212 किसानों को सोलर पंप देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। आठ माह बीत गए विभाग अबतक 139 किसानों तक पहुंच बना पाया है।
कृषि विभाग की ओर से पीएम कुसुम योजना के तहत अलग-अलग क्षमता के सोलर पंप दिए जा रहे हैं। इन पर राज्य सरकार 30 प्रतिशत और केंद्र सरकार की ओर से 40 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।
इस योजना की शुरूआत पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर हुई, लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में कोई किसान बाद में कृषि विभाग के दफ्तर नहीं पहुंच रहा। विभाग के कोटे में टू एचपी डीसी 1800 वाट के 47, टू एचपी एसी 1800 वाट के 22, थ्री एचपी डीसी 3000 वाट के एक और टू एचपी एसी 3000 वाट के तीन सोलर पंप बचे हैं।