फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: बस्ती में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत तीन की मौत, जांच के बाद कार्रवाई में जुटी पुलिस

Sat, 22 May 2021 12:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर सड़क पार कर रहे मासूम को ट्रक ने कुचला। देईसाड़ बानपुर मार्ग के घुघसा गांव के निकट बाइक की एम्बुलेंस से टक्कर, एक की मौत। दुबौलिया में ट्रक की ठोकर से सायकिल सवार अधेड़ की मौत।
विज्ञापन
मासूम की मौत के बाद घटनास्थल पर लगी भीड़। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार को पांच घंटे के भीतर हुए तीन सड़क हादसों में मासूम समेत तीन की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना करने वाले वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार सोनहा थाना क्षेत्र के बस्ती डुमरियागंज मार्ग के वनवधिया पड़ाव पर सड़क पार कर रहे छह साल के एक बच्चे को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और वाहन को कब्जे मे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चे का नाम दिव्यांश राजपूत बताया जा रहा है।  

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के देईसाड़ बानपुर मार्ग के घुघसा गांव के निकट एक बाइक की एंबुलेंस से टक्कर हो गई। हादसे में ग्राम लुतूही थाना महुली संतकबीरनगर नगर निवासी पंकज (26) व भाई का साला अर्जुन (25) घायल हो गए। हादसे में पंकज की मौत हो गई। अर्जुन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों शुक्रवार की सुबह लालगंज के खरवनिया में रिश्तेदार के यहां शादी में शरीक होने जा रहे थे। 
विज्ञापन


वहीं दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार दुबौलिया थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर भिउरा गांव के पास ट्रक की ठोकर से गौरा गांव निवासी साइकिल सवार अधेड़ विजय शंकर सिंह निवासी गौरा की मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें