फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कार और ट्रक की हुई भिडंत, दो भाईयों और एक मजदूर की हुई मौत

Mon, 22 Jun 2020 09:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • पटना में बिहार शरीफ के पास हुआ हादसा, पेंट पॉलिश का ठेका लेते थे दोनों भाई
  • रविवार सुबह छह बजे मोबाइल फोन पर हुई थी घरवालों से बातचीत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पटना के पास बिहार शरीफ में कार और ट्रक की टक्कर में गोरखपुर जिले के खजनी के जरलही गांव निवासी विजय सिंह के दो बेटे संजय सिंह (42) और संदीप सिंह (32) की मौत हो गई। साथ में बैठे एक मजदूर की भी मौत हो गई। एक साथ तीन मौत की खबर ने सबको झकझोर दिया है। दो भाइयों की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

विज्ञापन

 
विजय सिंह के दो पुत्र संजय और संदीप मुंबई में रहकर पेंट पॉलिश का ठेका लेते थे। गांव के कई लेबर को भी काम पर रखे थे। 10 जून को पिता विजय सिंह और माता शुगरा देवी के साथ गांव लौटे थे। दोनों को फिर बिहार में पेंट पॉलिश का काम मिला था।

गांव से ही दस मजदूरों को लेकर दोनों भाई निकले थे। रविवार की सुबह छह बजे के करीब दोनों भाई ढाबे पर पहुंचे और घरवालों से बातचीत भी की। इसके थोड़ी देर बाद ही हादसे में मौत की खबर आई। पीछे बोलेरो में मौजूद लेबर ने घरवालों को जानकारी दी जिसके बाद पिता घटनास्थल पर रवाना हो गए।
विज्ञापन


संजय के दो बच्चे, संदीप की औलाद नहीं
संजय सिंह के दो बच्चे हैं। राधिका (10) और गणेश (8)। जबकि संदीप की शादी पांच साल पहले हुई थी लेकिन उसके अभी कोई औलाद नहीं थे। संदीप ही घर आता जाता था। संजय करीब छह साल बाद अपने घर दस जून को आए थे। हादसे के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें