रेलवे प्रशासन ने होली त्यौहार पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए तीन जोड़ी ट्रेनें दिल्ली से गोरखपुर होकर बिहार की ओर चलाने का निर्णय लिया है। सभी ट्रेन में कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे।
- 02486 दिल्ली-सहरसा त्यौहार स्पेशल 27 एवं 28 मार्च को दिल्ली से रात 12.20 बजे चलकर गोरखपुर से दूसरे दिन 1.20 बजे छूटकर सहरसा रात 11.30 बजे पहुंचेगी।
- 02485 सहरसा-दिल्ली त्यौहार स्पेशल 28 एवं 29 मार्च को सहरसा से सुबह 06.00 बजे चलेगी और गोरखपुर से अपराह्न 3.25 बजे छूटकर दूसरे दिन दिल्ली सुबह 05.55 बजे पहुंचेगी।
- 02410 आनंद विहार टर्मिनस-जयनगर त्यौहार स्पेशल 27 एवं 28 मार्च को आनंद विहार टर्मिनस से दोपहर 12.30 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से भोर में 03.20 बजे छूटकर जयनगर अपराह्न 3.30 बजे पहुंचेगी।
- 02409 जयनगर-आनंदनगर त्यौहार स्पेशल 28 एवं 29 मार्च को जयनगर से रात 8.00 बजे छूटेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 08.00 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस रात 10.00 बजे पहुंचेगी।
- 02412 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी त्यौहार स्पेशल 27 एवं 28 मार्च को आनंद विहार टर्मिनस से रात 12.30 बजे चलेगी दूसरे दिन गोरखपुर से दोपहर 2.25 बजे छूटकर सीतामढ़ी रात 10.00 बजे पहुंचेगी।
- 02411 सीतामढ़ी-आनंदविहार त्यौहार स्पेशल 29 एवं 30 मार्च को सीतामढ़ी से सुबह 06.00 बजे चलेगी और गोरखपुर से दोपहर 1.10 बजे छूटकर दूसरे दिन आनंद विहार टर्मिनस सुबह 05.50 बजे पहुंचेगी।
31 को चलने वाली दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन निरस्त
कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन ने 31 मार्च को गोरखपुर से चलने वाली दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन को निरस्त कर दिया है। अब यह ट्रेन अप्रैल या मई में संचालित की जाएगी। इस ट्रेन में लगभग 70 फीसदी टिकटों की बुकिंग हो गई थी। ट्रेन निरस्त होने के बाद यात्रियों का किराया वापस कर दिया गया है। यह जानकारी आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल गुप्ता ने दी। ब्यूरो