फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: एमएमएमयूटी में अंतरराष्ट्रीय संबंध समेत तीन नए संकाय का होगा गठन, अधिष्ठाता पद पर होगी नियुक्ति

Thu, 26 Oct 2023 01:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने एवं उसके प्रसार को लेकर तीन नए संकाय बनाने की तैयारी चल रही है। विद्या परिषद व प्रबंध बोर्ड से अनुमति के बाद तीन संकाय को सक्रिय करने के साथ उसके अधिष्ठाता की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संबंध के अधिष्ठाता समेत तीन नए संकाय के गठन करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में संकाय की संख्या पांच से बढ़कर आठ हो जाएगी। इसको 28 अक्तूबर को विद्या परिषद से अनुमोदन के बाद प्रबंध बोर्ड से मुहर लगने के बाद तीनों संकाय के अधिष्ठाता पद पर तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन


एमएमएमयूटी में शैक्षणिक कार्य को बढ़ावा देने के लिए तीन नए संकाय का गठन किया जाएगा। इसमें अधिष्ठाता अंतरराष्ट्रीय संबंध (इंटरनेशनल अफेयर), अधिष्ठाता रिसर्च एंड डेवलपमेंट एवं प्रोफेशनल प्रैक्टिस और अधिष्ठाता एक्सटेंशन फील्ड आउटरीच एंड एल्युमिनाई रिलेशन का नया संकाय बनाने की तैयारी चल रही है। कुलपति प्रो. जेपी सैनी के निगरानी में इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। 28 अक्तूबर को विद्या परिषद से अनुमोदन के बाद प्रबंध बोर्ड की मुहर लगने के बाद तीनों संकाय के अधिष्ठाता की तैनाती कर दी जाएगी।

एमएमएमयूटी में अंतरराष्ट्रीय संबंध के संकाय का गठन का मुख्य उद्देश्य दुनिया के विश्वविद्यालयों/संस्थानों के बीच शैक्षणिक, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक-सांस्कृतिक विचारों, ज्ञान और प्रथाओं को साझा करने के लिए वैश्विक आउटरीच और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के लिए एक प्रवेश द्वार बनाना है। वहीं आरएनडी एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस एवं एक्सटेंशन फील्ड एवं एल्युमिनाई का अलग संकाय होने पर इसको विस्तार देने में मदद मिलेगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

एमएमएमयूटी में यह हो जाएगा आठ संकाय

  • डीन फैकल्टी
  • डीन स्टूडेंट अफेयर
  • डीन अंडर ग्रेजुएट स्टडीज
  • डीन अंडर पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज एवं रिसर्च
  • डीन इंफ्रास्ट्रक्चर व प्लानिंग एवं रिसर्च
  • डीन इंटरनेशन अफेयर
  • डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट एवं प्रोफेशन प्रैक्टिसेज
  • डीन एक्सटेंशन फील्ड आउट एंव एल्युमिनाई
एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने एवं उसके प्रसार को लेकर तीन नए संकाय बनाने की तैयारी चल रही है। विद्या परिषद व प्रबंध बोर्ड से अनुमति के बाद तीन संकाय को सक्रिय करने के साथ उसके अधिष्ठाता की तैनाती की जाएगी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें