फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में मृतक सहित तीन नए कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 328

Thu, 25 Jun 2020 05:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण का प्रभाव जारी है। गुरुवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में एक मृतक सहित तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस प्रकार जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 328 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या 14 हुई है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले के ओपेक चिकित्सालय कैली से छह पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके चलते अपने जिले में निगेटिव की संख्या 240 हो गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 74 है।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 9639 नमूने भेजे गए हैं। इनमें से 9121 नमूनों की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें से 8789 निगेटिव पाए गए हैं। प्रशासन को अब 519 रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें