फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डेंगू के तीन नए मामले आए, संख्या हुई 226

विज्ञापन
विज्ञापन
- 15 अगस्त से शुरू हुए डेंगू के मामले, अब तक नहीं थमे
विज्ञापन


गोरखपुर। करीब ढाई महीने बाद भी डेंगू का संक्रमण कम नहीं हुआ। सोमवार को भी तीन लोग संक्रमित पाए गए। अब कुल रोगियों की संख्या बढ़कर 226 हो गई है। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में 14 भर्ती रोगियों का उपचार चल रहा है। इसके अलावा 100 बेड टीबी अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी डेंगू पीड़ितों का उपचार हो रहा है।
इस साल 15 अगस्त के बाद से ही डेंगू के केस लगातार सामने आ रहे हैं। सितंबर में पिछले साल का रिकार्ड भी टूटा था। एक ही दिन 22 केस मिले थे। इसके बाद से हर दिन चार-छह केस सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी तीन नए मामले आए। इसमें करीमनगर, गोलघर व जटेपुर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए। जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि दो घरों में मच्छरों के लार्वा मिलने पर उन्हें नोटिस जारी कर सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें