फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, काला कौवा समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

Mon, 10 Apr 2023 10:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

पुलिस ने काला कौवा समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गड्डीबाजी की दो घटनाओं का पर्दाफाश किया। उनके पास से जालसाजी के 5,000 रुपये व नशीला पाउडर मिला। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
कैंट थाने में गड्डी बाजी के आरोप में पकड़े गए तीन बदमाश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर कैंट पुलिस ने रविवार सुबह यातायात तिराहे के पास काला कौवा समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गड्डीबाजी की दो घटनाओं का पर्दाफाश किया। उनके पास से जालसाजी के 5,000 रुपये व नशीला पाउडर मिला। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान तिवारीपुर के सूर्यकुंड निवासी दीपक कुमार उर्फ काला कौवा, वीरू और हुमायूंपुर निवासी रामबेलास के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट रणधीर मिश्रा ने बताया कि दीपक कुमार गिरोह का सरगना है।

अपने साथियों संग आसपास के जिलों में कागज की गड्डी गिराकर राहगीरों व दूसरे प्रदेश के यात्रियों से टप्पेबाजी करता है। ट्रेन में जहरखुरानी करने की योजना बताने समय रविवार की सुबह यातायात तिराहा के पास तीनों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें