गोरखपुर। वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित ब्लू फुटबाॅल प्रतियोगिता में बुधवार को तीन मुकाबले खेले गए। इसमें टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए आगे की राह बनाई।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सनातन फुटबॉल क्लब और चरगावां फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसमें सनातन ने चरगावां को 1-0 गोल से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में संदीप स्पोर्टिंग ने एमपी फुटबॉल क्लब को 2-1 से हरा दिया। वहीं दिन के अंतिम मुकाबले में फतेहपुर फुटबॉल क्लब ने वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हरा दिया। इस अवसर पर आमिल हयात खान, डॉ. मनोज, हमजा खान, एनपी गौड़, विकास, दुर्गेश आदि मौजूद रहे।