फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक पर सवार होकर बरात में जा रहे थे पांच लोग, हादसे में 3 की हो गई मौत

Sat, 20 Jun 2020 07:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • कैंपियरगंज इलाके में बोलेरो की चपेट में आए दो बाइक पर सवार पांच लोग
  • बरात से लौट रहे थे सभी युवक, घायलों का चल रहा इलाज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज इलाके के कोनी के पास शुक्रवार की रात 10.30 बजे बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच युवक दो अलग-अलग बाइक से बरात में जा रहे थे और बोलेरो उसी बरात से लौट रही थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज के विशुनपुर गांव के टोला गायघाट के बालकेश व रामधनी के रिश्तेदारों की नौतनवा से मल्लहपुरवा व संझाई से बेलौहा बरात आई थी। बालकेश व रामधनी अपने रिश्तेदारों के साथ बाइक से पहले मल्लहपुरवा बरात में गए।

वहां से लौटकर दो बाइक से पांच लोग बेलौहा बरात में जा रहे थे। रात करीब 10.30 बजे विशुनपुर गांव से बरात लेकर गई बोलेरो बरातियों को लेकर लौट रही थी। खड़खड़िया मार्ग पर कोनी गांव के पास हादसा हो गया, जिसमें पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची करमैनी घाट चौकी पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया जहां गायघाट निवासी स्वामीनाथ के पुत्र 21 वर्षीय बालकेश सहानी की मौत हो गई। दूसरे घायल गायघाट के ही मातादीन के पुत्र 22 वर्षीय रामधनी को मेडिकल कॉलेज से पीजीआई रेफर किया गया।
 

विज्ञापन

दो दिन पहले मासूम बेटे की हुई थी मौत

रास्ते में उसकी मौत हो गई। तीन घायलों में नौतनवा निवासी सुनील की भी कुछ देर बाद मौत हो गई। गोरखपुर संझाई के दो युवकों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।

गायघाट गांव के बालकेश व रामधनी की मौत से घर और गांव में मातम छा गया। आठ दिन पहले ही बालकेश की पत्नी को बेटा पैदा हुआ था, जन्म के दो दिन बाद ही मौत हो गई थी। बालकेश की पत्नी पहले से ही बेटे की मौत से गमगीन थी। पति की मौत से उस पर मानो पहाड़ टूट पड़ा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें