फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: देवरिया में अज्ञात वाहन से टकराई कार, बैंककर्मी समेत तीन की मौत

Tue, 11 Aug 2020 12:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

  • सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग मनिहारी गांव के समीप हुआ हादसा
  • कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सड़क हादसे में एक बैंककर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार रात करीब 1.30 बजे हुआ है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस को अभी किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

बिहार प्रांत के पटना हाजीपुर निवासी जीतेंद्र सिंह (35) नगर के भारतीय स्टेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे। सोमवार को वह अपनी मारुति कार से बैंक एटीएम गार्ड भटनी थाना क्षेत्र के पयासी गांव निवासी अजय प्रसाद (34) व सोनबरसा गांव निवासी धन्नू प्रसाद (32) के साथ किसी काम से गोरखपुर गए थे।

काम निपटाने के बाद सलेमपुर वापस लौट रहे थे। करीब 1.30 बजे रात को अभी वे लोग कोतवाली क्षेत्र के मनिहारी गांव के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


वाहनों की तेज टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। आनन-फानन में लोगों ने सभी को बाहर निकाला। तबतक बैंककर्मी समेत दो की मौत हो गई थी। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल धन्नू मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

इस बाबत कोतवाल गिरिजेश तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें