फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार का खेल: ट्रक चालकों से वसूली करते खनन विभाग के कर्मी समेत तीन हिरासत में, ग्रामीणों ने पकड़ा

Thu, 27 Jul 2023 10:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरोप है कि मंगलवार रात में ये तेनुआ टोल प्लाजा के पास वसूली करते थे। स्थानीय लोगों व चालकों ने उनको पकड़कर गीडा पुलिस को सौंप दिया। मौके पर इनके पास से वसूली के कुछ रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोरलेन पर ट्रक चालकों से वसूली कर रहे तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर गीडा पुलिस को सौंप दिया। जांच में पता चला कि पकड़े गए लोगों में शामिल अशोक कुमार खनन विभाग का कर्मचारी है। इसकी पुष्टि होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया। अन्य दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खनन विभाग में तैनात बड़े बाबू अशोक कुमार अपने भतीजे व प्राइवेट व्यक्तियों के साथ बोलेरो गाड़ी से लगातार तीन दिन से चेकिंग के नाम पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहे थे। आरोप है कि मंगलवार रात में ये तेनुआ टोल प्लाजा के पास वसूली करते थे।

इसे भी पढ़ें: आंखों की करें विशेष देखभाल, तेजी से फैल रहा है कंजेक्टिवाइटिस
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों व चालकों ने उनको पकड़कर गीडा पुलिस को सौंप दिया। मौके पर इनके पास से वसूली के कुछ रुपये बरामद हुए हैं। इनकी गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है। थानाध्यक्ष गीडा रतन पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें