फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हिस्ट्रीशीटर असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन हिस्ट्रीशीटर असलहा कारतूस लिए गिरफ्तार
विज्ञापन

पैकोलिया/नगर बाजार (बस्ती)। अलग-अलग दो थानों के आपराधिक प्रवृत्ति के तीन आरोपियों को तमंचा कारतूस के साथ पुलिस ने धर दबोचा। नगर थाना क्षेत्र के पगार नहर के पुलिया पर एक युवक को 12 बोर कट्टा व दो कारतूस के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मोनू सिंह निवासी माड़न थाना नगर बताया। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। इसी क्षेत्र के सिसवारी रघुवीर सिंह निवासी मनोज तिवारी को गांव के बाहर पुलिया के पास दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उधर, पैकोलिया पुलिस ने थानाक्षेत्र के महेश गंज तिराहे के पास से बीती रात एक युवक को पुलिस ने कट्टा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि टापटेन अपराधियों के विरुद्ध चलाये जाने वाले अभियान के तहत बीती रात थाने के उपनिरीक्षक विंध्याचल प्रसाद हमराही सिपाहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। इसी दौरान जरिये मुखबिर संदिग्ध व्यक्ति के खड़े होने की सूचना मिली। टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर देशी अवैध तमंचा व दो कारतूस बरामद किया गया। उसने अपना नाम नाम प्रवेश सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी पूरा पैकोलिया थाना पैकोलिया बताया। उसके विरुद्ध बस्ती के अलावा शाहजहांपुर में भी मुकदमा दर्ज है।
ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा संदिग्ध, दो फरार
विक्रमजोत (बस्ती)। फोरलेन के किनारे स्थित छावनी थानाक्षेत्र के खतमसराय गांव के एक घर में शनिवार/रविवार रात दो बजे कुछ बदमाश जा पहुंचे। पड़ोसी की नींद टूटने पर बदमाश भाग निकले लेकिन उनमें से एक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। हाथ-पांव बांधकर पुलिस को खबर कर दी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सौदागर रॉय का कहना है कि इसके साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। वहां के राघवेंद्र सिंह उर्फ मन्नू सिंह का मकान ठीक हाइवे के किनारे है। बताया जा रहा है कि रात दो बजे मन्नू सिंह के पडोसी बग्घे सिंह लघु शंका के लिए घर से निकल कर सड़क की तरफ बढे़। तभी पड़ोसी के घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की आड़ में दो लोगों के छिपकर बैठे होने का संदेह हुआ। उनके करीब जाने पर अपाची बाइक से दो संदिग्ध भागने लगे। हल्ला गुहार मचाने पर घर के लोग जुटे तो एक बदमाश पकड़ लिया गया। जबकि दूसरा भाग कर थोडी दूर खड़ी बाइक स्टार्ट करके भाग निकला। पकड़े गए बदमाश का हाथ पांव बांधकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह पहुंचे और बदमाश को थाने लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की चपेट से बाइक सवार घायल
महराजगंज। हाईवे के कप्तानगंज फ्लाई ओवर पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सीएचसी ले जाया गया जहां हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बघउड़ा गांव के रहने वाले राजेश कुमार (30 वर्ष )पुत्र राम जनक अपने गांव से बाइक से शनिवार की देर रात 8:25 बजे संतकबीरनगर जिले के कांटे जा रहा था। कप्तानगंज कस्बे के फ्लाई ओवर को पार करके आगे बढे तभी पीछे से ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक अनियंत्रित होकर आगे खड़ी ट्रक से टकरा गई। घटना में राजेश कुमार को गंभीर चोटें आईं। कप्तानगंज के एसओ हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें