खेत गया युवक करंट से झुलसा
विक्रमजोत (बस्ती)। थाना क्षेत्र की कवलपुर गांव निवासी देवमणि दुबे का 19 वर्षीय लड़का रोलू रविवार सुबह धुसैनिया गांव के धान के खेत की रखवाली करने के लिए निकला था। तभी खेत की मेड़ पर बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आ गया। उस समय तार में विद्युत आपूर्ति थी। पैर पड़ते ही रोलू अचेत होकर गिर पड़ा। दूसरे खेतों में मौजूद किसानों ने शोर मचाकर लोगों को जुटाया। तत्काल विक्रमजोत कस्बे में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार की जानकारी मिली है।