फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आई बाइक, तीन दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आई बाइक, तीन दोस्तों की मौत
विज्ञापन

पथरा(सिद्धार्थनगर)। एनएच बांसी-बस्ती मार्ग स्थित शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के डिडई चौराहे पर बुधवार शाम ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।
बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र के पचारी कला गांव के टोला कुड़िया निवासी अजय कुमार यादव (19) रुधौली में पकड़े की दुकान है। बताया जा रहा है कि अजय के साथ गांव के ही उसके दोस्त रमेश चौधरी (18) और अभिषेक यादव (20) बुधवार को बांसी की ओर से आ रहे थे। अभी वे एनएच बांसी-बस्ती पर स्थित शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के डिडई चौराहे पर पहुंचे थे कि बस्ती की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। किसी ने थाने को सूचना दी। एसओ अभिमन्यु सिंह टीम के साथ पहुंच गए। जेब में मिले कागजात के जरिए परिवार को सूचना दी। घटनास्थल पर हेलमेट लगाने के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। इस संबंध में एसओ शिवनगर डिडई अभिमन्यु सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक कब्जे में है, मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई से एक माह पहले आए थे बोर्ड परीक्षा देने
जानकारी के मुताबिक, हादसे के शिकार हुए अभिषेक और अजय यादव इंटरमीडिएट के छात्र थे। वे मुंबई में रहते थे और एक माह पूर्व ही बोर्ड परीक्षा देने गांव आए थे। वे बांसी की तरफ क्यों आ रहे थे। इस संबंध में किसी को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें