गोरखपुर। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन गोरखपुर से आजमगढ़, गोरखपुर कैंट से सीवान और गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी के बीच आठ से 10 जून के बीच तीन अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
एनईआर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि 05139/05140 आजमगढ़-गोरखपुर-आजमगढ़ परीक्षा स्पेशल 08 से 10 जून तक आजमगढ़ से दोपहर 2:00 बजे चलेगी और मऊ जं., भटनी, देवरिया सदर से छूटकर गोरखपुर शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। परीक्षा स्पेशल गोरखपुर से रात 8:00 बजे चलकर देवरिया सदर, भटनी, मऊ जं. से छूटकर दूसरे दिन आजमगढ़ रात 12:30 बजे पहुंचेगी।
55041/55042 सीवान-गोरखपुर कैंट-सीवान पैसेंजर एवं 15129/15130 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस को 08 से 10 जून तक गोरखपुर कैंट के स्थान पर गोरखपुर जं. स्टेशन से किया जाएगा।