फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: ताल में नहाने के दौरान डूबने से तीन साथियों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 11 Jul 2021 09:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

साथी को बचाने की कोशिश में चली गई सभी की जान।
विज्ञापन
मृत हर्ष, सन्नी व अंकित। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र के भदिला दोयम गांव के दक्षिण भांगड़ा ताल में नहाने के दौरान तीन साथी डूब गए। उन्हें ग्रामीणों ने बाहर निकाला और महेन पीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने भदिला गांव निवासी सन्नी सिंह (22) को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंकित सिंह (24) और ननिहाल आए गोंडा के विस्कोहर निवासी हर्ष (23) की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। तीनों साथियों की मौत की खबर मिलने पर घरों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को भदिला दोयम गांव निवासी अंकित सिंह, सन्नी सिंह और ननिहाल आए हर्ष सिंह गांव स्थित भांगड़ा ताल पर स्नान करने गए थे। लोगों का कहना है कि तीनों साथी नहा रहे थे। इसी बीच एक गहरे पानी में डूबने लगा, जिसे बचाने में दोनो अन्य साथी भी डूब गए।

 

जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर मदनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे तक अथक प्रयास के बाद तीनों को ताल के बाहर निकाला जा सका। मौत की जानकारी होने पर सभी के घर रोना-पिटना मच गया। वहीं गांव में मातम पसर गया।
 

मौके पर एसडीएम संजीव कुमार यादव, सीओ देव आनंद और तहसीलदार सतीश कुमार ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इस संबंध में इंस्पेक्टर मदनपुर प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि डूबने से तीनों युवकों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें