ग्रामीण इलाकों की बात करें तो भटहट के जंगल बरवा में 17 केस मिले हैं। इनमें एक ही परिवार के कई लोग शामिल हैं। इनके अलावा जैनपुर में एक, कैंपियरगंज में एक, चौमुखा में दो, पीपीगंज में एक, चरगांवा के खजांची में एक, चरगांवा में तीन, झुगिया बाजार में दो, गुलहरिया में तीन, बसेरा कॉलोनी में एक, रेल विहार में छह, सरैया में एक, जंगल धूषण में एक, नवापार में एक, गोला के वार्ड नंबर 11 में एक, खोराबार के भरवलिया, सूरा बाजार, खोराबार, झगहां, जंगल सिकरी, कुसम्ही में एक-एक, बड़गो में दो, लहसड़ी गांव में 17, पिपरौली के नौसढ़ और भौवापार में एक-एक, सहजनवां के सीहापार में एक, सरदारनगर के किसवा पट्टी में एक, उरुवा के गोपालपुर में एक मरीज मिला है। बताया जाता है कि लहसड़ी गांव में एक ही परिवार के कई लोग भी पॉजिटिव मिले हैं।
एक बुजुर्ग, एक महिला समेत तीन की मौत
कोरोना संक्रमण अब कहर बरपाता जा रहा है। मंगलवार को तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें विवेकपुरम के रहने वाले 73 साल के एक बुजुर्ग शामिल हैं। बताया जाता है कि बुजुर्ग को शुगर, हाई बीपी की शिकायत थी। घर पर ही परिजन इलाज करवा रहे थे। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। शहर के ही रहने वाले 42 साल के एक व्यक्ति की मौत दिल्ली में हुई है।
बताया जाता है व्यक्ति का इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इनके अलावा दीवान बाजार की रहने वाली 47 साल की महिला की अचानक तबीयत खराब हुई। परिजन शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर कोरोना जांच के लिए कहा गया। इस दौरान परिजन जांच के लिए निजी पैथालॉजी ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मोहद्दीपुर के एक बड़े होटल का एक अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद से होटल के अन्य कर्मी डरे हुए हैं। बताया के उस अधिकारी के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में झरना टोला में तीन कर्मी पॉजिटिव
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र झरना टोला में एक स्टाफ नर्स और दो एएनएम संक्रमित पाई गई है। स्टाफ के 23 लोगों की जांच एंटी जन किट से की गई थी। पॉजिटिव आने के बाद केंद्र को सैनिटाइज कराया गया है। साथ ही दो दिन के लिए केंद्र बंद कर दिया गया है। इस मौके पर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट सुशील कुमार, सुजीत कुमार आदि मौजूद रहें।
1400 से ज्यादा होम आइसोलेट
संक्रमण की रफ्तार जैसे-जैसे बढ़ रही है। वैसे-वैसे अलक्षणिक मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि ऐसे मरीज होम आइसोलेट को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। मौजूदा समय में एक्टिव 1935 मरीजों में 1400 से अधिक संक्रमित होम आइसोलेट हैं।
इसके अलावा बीआरडी में बने एल-टू और एल थ्री में कोविड वार्ड में करीब 110 मरीजों का इलाज चल रहा है। स्पोर्ट्स कॉलेज में एल-वन में 50, रेलवे के लेवल टू में 22, 100 बेड टीबी अस्पताल में 18, फातिमा हॉस्पिटल के एल-टू कोविड वार्ड में 25 मरीज और पनेशिया में करीब 63 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा अधिकांश मरीज लखनऊ और दिल्ली में भी अपना इलाज करा रहे हैं।