जानकारी के अनुसार, लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान प्रतिमा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। इससे प्रतिमा में आग लग गई और करंट ट्रॉली में उतर गया। इसकी चपेट में करीब 10 लोग आ गए।
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद में प्रतिमा विसर्जन के दौरान करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे में पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान प्रतिमा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। इससे प्रतिमा में आग लग गई और करंट ट्रॉली में उतर गया। इसकी चपेट में करीब 10 लोग आ गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। पांच घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा है।