फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सीढ़ियों से गिरकर लकड़ी व्यापारी की मौत, कमरे में मिलीं शराब की 25 से अधिक पैकेट

Wed, 21 Oct 2026 01:43 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

शुरुआती जांच में पता चला कि मनोज प्रथम तल पर सीढ़ियों के पास बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान अधिक नशे में होने के कारण वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र में एक घर के अंदर लकड़ी व्यापारी मनोज विश्वकर्मा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सीढ़ियों से गिरने के कारण व्यापारी की मौत होने की आशंका जताई गई है।

कोतवाली के सीओ ओंकार दत्त तिवारी के अनुसार, घटनास्थल पर कमरे में बंटी-बबली शराब के 25 से अधिक पैकेट मिले हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि मनोज प्रथम तल पर सीढ़ियों के पास बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान अधिक नशे में होने के कारण वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया। नीचे लगे लोहे के गेट से सिर टकराने के कारण उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें