फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, 50 मिले नए पॉजिटिव, जिले में मरीजों की संख्या पहुंची 957

Sat, 18 Jul 2020 08:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। कोरोना संक्रमित दो बुजुर्ग और एक युवक की शुक्रवार को मौत हो गई। इसको लेकर जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। शुक्रवार को जिले में 50 नए मरीज मिले हैं। इनमें शहर के 34 और ग्रामीण क्षेत्रों के 16 मरीज शामिल हैं। अब संक्रमितों की कुल संख्या 957 हो गई है। इनमें 498 ठीक हो चुके हैं, जबकि 437 का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर के बिलंदपुर, बसंतपुर, पांडेय हाता, कोतवाली, जटाशंकर, तिवारीपुर, धर्मपुर, रामनगर, मियां बाजार, इस्माइलपुर, कालेपुर, साहबगंज, एसएसपी आवास, एसएसपी कार्यालय, कैंट थाना, आजादनगर और बशारतपुर इलाके में एक-एक संक्रमित मिले हैं। रेलवे अस्पताल में दो कर्मी, राजघाट के हांसुपूर में दो लोग, मोहद्दीपुर में तीन, पुलिस लाइंस में दो, सदर तहसील कार्यालय में पांच लोग संक्रमित मिले हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में उरुवा के उरुवा बाजार और भैंसा बाजार में एक-एक मरीज, सहजनवां के मुख्य बाजार में एक और जूट मिल में एक कर्मचारी, पिपराइच के सिधावल में दो, खजनी में एक, कौड़ीराम के सुखना गांव में दो, चरगांवा के राप्तनीनगर, मानीराम और बीआरडी में एक-एक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कैंपियरगंज और पीपीगंज में एक-एक, ब्रह्मपुर के पिपरहिया और गोपालपुर बरही में एक-एक संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। मोहल्ले और गांवों के सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें... इस लापरवाही से गोरखपुर में बढ़े कोरोना के मरीज, अब दो मंडलों में पहले पायदान पर

Trending Videos
विज्ञापन

मरने वालों में दो बुजुर्ग और एक युवक

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती दो बुजुर्ग और एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। राजघाट के हांसुपूर के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग बृहस्पतिवार की देर शाम भर्ती हुए थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। परिजन शहर के दो निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ले गए थे, जहां पर कोरोना पॉजिटिव आने पर बीआरडी रेफर किया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं, चिलुआताल के मानीराम में 64 वर्षीय बुजुर्ग की बीआरडी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। उन्हें दो दिन पहले भर्ती कराया गया था। इसी तरह मियां बाजार के रहने वाले 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। युवक को भी दो दिन पहले भर्ती कराया गया था। प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि तीनों को पहले से कई बीमारियां थीं। तीनों के शव कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।

इसे भी पढ़ें... Lockdown Update: दुकानों पर कम, शहर की सड़कों पर भीड़ ज्यादा, आज से दो दिन रहेगा सन्नाटा
 
संक्रमितों के इलाके होंगे सील
एसडीएम सदर गौरव सिंह सोंगरवाल ने बताया कि संक्रमितों के इलाके सील करने के निर्देश दे दिए गए हैं। 250 मीटर परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन और 500 मीटर परिधि क्षेत्र को हॉट-स्पॉट घोषित किया जाएगा। इसके अलावा सैनिटाइजेशन के भी निर्देश दिए गए हैं।

ऑटो से स्कूल जाती थीं शिक्षिका, मिलीं पॉजिटिव
पिपराइच इलाके के एक विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका, उनके पति व बेटा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक शिक्षिका रोजाना ऑटो से स्कूल जाती थीं। इससे स्वास्थ्य महकमे के माथे पर बल आ गया है। अब ऑटो वालों की तलाश की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि शिक्षिका के संपर्क में कौन-कौन आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें