फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा भरने वालों पर होगी कार्रवाई: रामगढ़ ताल रोड पर बनेंगे तीन चेक पोस्ट, पैडलेगंज से चिड़ियाघर तक लगेंगे सीसीटीवी

Sun, 07 Mar 2021 03:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • इंटरसेप्टर वाहन से होगी निगरानी
  • बैरियर लगाकर होगी हेलमेट और सीटबेल्ट की जांच
विज्ञापन
नौकाविहार पर वाहन चेक करते एसएसपी जोगेंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण रामगढ़ ताल रोड पर पैडलेगंज चौराहे से नौका विहार होते हुए चिड़ियाघर तक की सड़क पर तीन चेक पोस्ट बनेंगे। इस सड़क पर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई के लिए सड़क पर स्पीड डिटेक्शन कैमरों से लैस इंटरसेप्टर वाहन तैनात किया जाएगा। वहीं पैडलेगंज चौराहे से नौका विहार होते हुए चिड़ियाघर तक सीसीटीवी कैमरे लगाकर हर आने-जाने वाले पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी। शनिवार की शाम पैडलेगंज चौराहे से नौका विहार तक की सड़क का निरीक्षण करने के बाद एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, सुबह पांच से साढ़े आठ बजे तक और शाम को पांच से रात नौ बजे तक नौका विहार पर घूमने वालों की भीड़ उमड़ती है। एक अनुमान के मुताबिक रोजाना एक लाख से ज्यादा लोग यहां आ रहे हैं। परिवार के साथ आने यहां वाले लोगों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द यहां, तेज गति से बाइक और कार दौड़ाने वाले बन गए हैं। भीड़ में युवक तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रही है। इसके मद्देनजर ही एसएसपी ने सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

इस वजह से की जा रही कवायद
नौका विहार पर रोजाना लोगों की भीड़ होती है। इसके साथ जल्द ही चिड़ियाघर भी खुलने वाला है। जाहिर बात है कि लोग नौका विहार आएंगे और फिर चिड़ियाघर की ओर जाएंगे। इस वजह से भीड़ का बढ़ना तय माना जा रहा है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने इसे देखते हुए ही पहले से तैयारी शुरू कर दी है।

एसएसपी ने ये दिए निर्देश...
  • पैडलेगंज से नौकाविहार फर्राटा भरते वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी
  • पैडलेगंज, चंपा देवी पार्क और नौका विहार पर चेकिंग पिकेट लगाई जाएगी
  • हर पिकेट पर दो महिला सिपाही, एक दरोगा की तैनाती की जाएगी
  • बैरियर लगाए जाएंगे, ताकि बिना हेलमेट, सीट बेल्ट चलने वाले चालकों की जांच हो सके
  • जगह-जगह सीसी टीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे
  • स्पीड डिटेक्टर कैमरों से लैस इंटरसेप्टर वाहन तैनात किया जाएगा
  • तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों से भारी जुर्माना वसूला जाएगा
  • सिर्फ उन्हें ही फूड वैन लगाने दी जाएगी, जिन्हें नगर निगम से अनुमति होगी
  • यूपी 112 की दो गाड़ियां तैनात रहेंगी जो किसी सूचना पर तुरंत पहुंचेंगी
  • एंटी रोमियो सेल को भी नौका विहार पर तैनात किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें