फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पटाखे की चिंगारी से धू-धू कर जलीं तीन कारें, दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

Mon, 09 Nov 2026 11:05 AM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पटाखे से निकली चिंगारी के कारण घर के पास खड़ी तीनों गाड़ियों में आग लगी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के रामजानकी नगर में दिवाली की आतिशबाजी के दौरान पटाखे की चिंगारी से तीन कारों में आग लग गई। घर के पास खड़ी गाड़ियों से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने तीनों कारों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ब्रेजा, स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो कार जल चुकी थीं।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पटाखे से निकली चिंगारी के कारण घर के पास खड़ी तीनों गाड़ियों में आग लगी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें