फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में आयुष्मान से मुफ्त इलाज शुरू, छह मरीजों को मिली पहली सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई कैशलेस सुविधा, एंजियोग्राफी के बाद एक मरीज के हृदय में डाला गया स्टेंट
विज्ञापन

अब इंप्लांट और जरूरी उपकरणों का खर्च भी नहीं उठाना पड़ेगा मरीजों को, चार विभागों में मिलेगी उपचार की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में आयुष्मान भारत योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू हो गई है। अब गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को इलाज के दौरान स्टेंट समेत जरूरी इंप्लांट और उपकरणों का खर्च अपनी जेब से नहीं उठाना पड़ेगा। लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई इस सुविधा का लाभ पहले दिन छह हृदय रोगियों को मिला।
अब तक सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में ऑपरेशन के दौरान स्टेंट और अन्य जरूरी इंप्लांट मरीजों को बाहर से खरीदने पड़ते थे। इससे आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था। इस समस्या को दूर करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अमृत फार्मेसी से अनुबंध किया है। इसके बाद योजना के तहत कैशलेस उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन

योजना की पहली लाभार्थी सोहराती देवी बनीं। उनकी एंजियोग्राफी के बाद हृदय की नस में स्टेंट डाला गया। उन्हीं के हाथों इस सुविधा का शुभारंभ कराया गया। इसके अलावा रविंद्र गौड़, विजय, अनारकली, मंजू देवी और लल्लन प्रसाद की भी एंजियोग्राफी की गई। इन सभी मरीजों को आयुष्मान योजना के तहत उपचार का लाभ मिला।

इन चार विभागों में मिलेगी सुविधा
सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभागों में आयुष्मान योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इससे हृदय, किडनी, पेट और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी गंभीर बीमारियों के मरीजों को राहत मिलेगी। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा और सरकारी मेडिकल कॉलेज में ही इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार, प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. अनिंद्य गुप्ता, कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अनुपम, डॉ. शुभम श्रीवास्तव और डॉ. अनुभव श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट
सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में आयुष्मान योजना के तहत उपचार शुरू कर दिया गया है। पहले दिन छह मरीजों को इसका लाभ मिला है। अब गंभीर बीमारियों से पीड़ित अन्य मरीज भी इस सुविधा के तहत इलाज करा सकेंगे।
-डॉ. धर्मेंद्र कुमार, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें