फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सिद्धार्थनगर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन की मौत, बस्ती जिले के थे रहने वाले

Thu, 03 Jun 2021 07:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

बस्ती जिले के सोनहा व वाल्टरगंज के रहने वाले थे तीनों, मृतकों में दो महिला व एक बाइक चालक शामिल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक बस्ती जिले के रहने वाले थे। वे एक ही बाइक पर सवार होकर से रिश्तेदार के घर जा रहे थे। यह हादसा उतरौला-बेंवा मार्ग पर भवानीगंज थाने के खुनखुन चौराहे के पास हुई है।
विज्ञापन


सोनहा थाना क्षेत्र के लपसी निवासी सुनीता (45) पत्नी दुर्गा प्रसाद अपनी ननद गुड़िया (35) निवासिनी कल्यानपुर थाना वाल्टरगंज और गांव के निवासी उमेश शर्मा (20) पुत्र लालमोहन की बाइक से सिद्धार्थनगर भवानीगंज थाने के चौरा बनगवां स्थित अपने रिश्तेदार के घर गई थीं।

वापस आते समय खुनखुन चौराहे के पास बेंवा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे डीसीएम में फंसकर बाइक समेत तीनों सवार करीब सौ मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक उमेश व गुड़िया देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


गंभीर हालत में सुनीता को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान सुनीता की भी मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें