फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: दूल्हे ने दहेज में मांगी बाइक, नाराज दुल्हन बोली- 'हमें नहीं करनी शादी'

Thu, 03 Jun 2021 07:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।

सार

सुबही की साड़ी लेकर पहुंचे नाई ने सुनाया दूल्हे का संदेश, दुल्हन ने फोन पर दूल्हे से की बातचीत तो बिगड़ गई बात, पौली चौकी पर पंचायत के बाद भी नहीं सुलझा मामला।
विज्ञापन
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धनघटा क्षेत्र के परसा गांव में शादी से एक दिन पहले दूल्हे की ओर से दहेज में बाइक मांगने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। ऐेसे में दोनों पक्ष की ओर से की गई शादी की तैयारी धरी की धरी रह गई। प्रकरण पौली चौकी भी पहुंचा, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया।

विज्ञापन


पौली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने अपनी बेटी की शादी बस्ती जिले एक गांव में तय की थी। शादी दो जून को होनी थी। शादी के एक दिन पहले रीति-रिवाज के अनुसार वर पक्ष से सुबही की साड़ी भेजी गई।

लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़के पक्ष के नाऊ के जरिए दहेज में बाइक की मांग का संदेश सुनाया गया। लड़की ने फोन पर दूल्हे से बातचीत की। बातचीत के दौरान भी दहेज में दूल्हे की ओर से बाइक की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में अड़ियल रुख देख दुल्हन सन्न रह गई और उसने शादी से इनकार कर दिया। बुधवार की देर शाम तक पौली चौकी पर पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी।

चौकी इंचार्ज मनोज पटेल ने बताया कि लड़की वाले शादी करने का राजी नहीं हुए। समझाने का प्रयास काफी किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन पाई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें