उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक बस्ती जिले के रहने वाले थे। वे एक ही बाइक पर सवार होकर से रिश्तेदार के घर जा रहे थे। यह हादसा उतरौला-बेंवा मार्ग पर भवानीगंज थाने के खुनखुन चौराहे के पास हुई है।
सोनहा थाना क्षेत्र के लपसी निवासी सुनीता (45) पत्नी दुर्गा प्रसाद अपनी ननद गुड़िया (35) निवासिनी कल्यानपुर थाना वाल्टरगंज और गांव के निवासी उमेश शर्मा (20) पुत्र लालमोहन की बाइक से सिद्धार्थनगर भवानीगंज थाने के चौरा बनगवां स्थित अपने रिश्तेदार के घर गई थीं।
वापस आते समय खुनखुन चौराहे के पास बेंवा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे डीसीएम में फंसकर बाइक समेत तीनों सवार करीब सौ मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक उमेश व गुड़िया देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
गंभीर हालत में सुनीता को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान सुनीता की भी मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।