फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राहगीरों से मोबाइल फोन लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से थी तलाश

Tue, 04 Apr 2023 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो चौरीचौरा (गोरखपुर)।

सार

खोराबार के रजही पासी टोला निवासी कृष्णा पासवान, सूरज राय और पिपराइच इलाके के माधोपुर निवासी आदित्य साहनी के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि राहगीरों से मोबाइल फोन लूटने की घटना सामने आने के बाद पुलिस टीम गठित कर बदमाशों की तलाश में लगाई गई थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राह चलते लोगों से मोबाइल फोन लूटने वाले बाइक सवारों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपियों के पास से लूटे गए छह मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


उनकी पहचान खोराबार के रजही पासी टोला निवासी कृष्णा पासवान, सूरज राय और पिपराइच इलाके के माधोपुर निवासी आदित्य साहनी के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि राहगीरों से मोबाइल फोन लूटने की घटना सामने आने के बाद पुलिस टीम गठित कर बदमाशों की तलाश में लगाई गई थी।

यह सभी मोबाइल फोन को लूटने के बाद लाॅक तोड़कर उसे बेच दिया करते थे। पुलिस जांच में लगी थी। इस दौरान सोनबरसा पिपराइच मोड़ के पास से बाइक सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें