फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Wed, 15 Feb 2023 12:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

गोरखपुर में पीपीगंज पुलिस ने लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस लूटे गए एक बोरा ब्रान (चावल पालिश करने वाला द्रव्य), घटना में इस्तेमाल कार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान पीपीगंज के भरोहिया निवासी गुड्डृ ढाढ़ी, नकहा नंबर एक घोषीपुरवा निवासी रियाजुद्दीन और नीवा गांव निवासी जयहिंद के रूप में हुई है। एसओ दीपक सिंह ने बताया कि पीपीगंज के मंगलपुर लोहिया चौराहा निवासी प्रिंस जायसवाल उर्फ लक्की ने केस दर्ज कराया था।

प्रिंस ने बताया है कि ट्रक से गीडा फैक्ट्री उनका माल जा रहा था। रास्ते में कार सवार बदमाशों ने ट्रक को ओवरटेक करके रोक दिया और एक बोरा ब्रान लूटकर बोला कि मेरा नाम ढाढी है, शिकायत किए तो ठीक नहीं होगा। पुलिस ने केस दर्ज कर 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दफाश कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें