फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी लेटरपैड पर प्रोटोकॉल मांगने के तीनों आरोपित गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी लेटरपैड पर प्रोटोकॉल मांगने के तीनों आरोपित गए जेल
विज्ञापन

गोरखपुर। फर्जी लेटरपैड पर प्रोटोकॉल मांगने के तीनों आरोपितों भटहट निवासी संजीव जायसवाल, शमसेर व अराजी चिलबिलवां निवासी धर्मेंद्र को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
बीते सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष उर्मिला देवी की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी व कूटरचना के आरोप में केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके पास से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, बैग में एक डायरी व लेटर पैड तथा 750 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, संजीव ने खुद को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के आईटी सेल का पदाधिकारी बताया था। फर्जी लेटर पैड पर उसने एसएसपी को पत्र लिखकर दो दिन पहले कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व प्रोटोकॉल मांगी थी। एसएसपी कार्यालय से सुरक्षा व प्रोटोकॉल मुहैया करा दिया गया। जब भटहट चौकी इंचार्ज मौके पर गए तो फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। लेटर पैड पर धर्मेंद्र का हस्ताक्षर था।
विज्ञापन

जिसके बाद सोमवार की सुबह भाजपा महिला प्रकोष्ठ की मंडल उपाध्यक्ष ने तीनों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस के अनुसार, शमसेर मोहर्रम के दौरान हुए विवाद में भटहट पुलिस चौकी को फूंकने के प्रयास का भी आरोपित है। पुलिस ने उसे इस मामले में जेल भी भिजवाया था। वहीं संजीव खुद को कई संगठनों का पदाधिकारी व पत्रकार भी बताता है। एक बार वह महराजगंज में भी फर्जी तरीके से प्रोटोकॉल ले चुका है।
इस संबंध में गुलरिहा थानेदार रवि राय ने बताया कि आरोपितों को जेल भिजवा दिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें