फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी को फिर जान से मारने की धमकी: गोरखपुर पुलिस को मिला धमकी भरा स्क्रीनशॉट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 04 Nov 2024 10:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

वॉयस आफ हिंदूज नामक संस्था ने पुलिस में शिकायत की है। इस संस्था ने सैफ को आतंकवादी बताते हुए उसे गोरखपुर निवासी बताया है। इस ट्वीट के बाद से गोरखपुर पुलिस अलर्ट हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी मुंबई से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि गोरखपुर पुलिस के एक्स हैंडल पर सीएम को धमकी देने का एक स्क्रीनशॉट किसी ने भेजा है। इस बार धमकी देने वाला गोरखपुर का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। वह गोरखपुर में कहां का रहने वाला है इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले मुंबई की फातिमा खान ने सोशल मीडिया के जरिये मुख्यमंत्री की हत्या करने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने रविवार की दोपहर में फातिमा को हिरासत में लिया था। जांच में वह मानसिक रोगी पाई गई थी। फातिमा के ही ट्वीट को रीट्वीट करते हुए गोरखपुर के रियाजुल हक अंसारी नामक शख्स ने सैफ अंसारी नामक अपने अकाउंट से ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है कि 'मैं भी मारूंगा योगी को'।

विज्ञापन

इस रीट्वीट का संज्ञान लेते हुए वायस आफ हिंदूज नामक संस्था ने पुलिस में शिकायत की है। इस संस्था ने सैफ को आतंकवादी बताते हुए उसे गोरखपुर निवासी बताया है। इस ट्वीट के बाद से गोरखपुर पुलिस अलर्ट हो गई और रियाजुल हक अंसारी के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया है कि मामला संज्ञान में आया है। अकाउंट होल्डर को ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें